केआईयूजी : पहली बार होगी बीच वॉलीबॉल, फतेहसागर झील के किनारे दमन-दीव की रेत से बनाए जाएंगे कृत्रिम बीच ग्राउण्ड

खेल का आयोजन उदयपुर में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक किया जाएगा

केआईयूजी : पहली बार होगी बीच वॉलीबॉल, फतेहसागर झील के किनारे दमन-दीव की रेत से बनाए जाएंगे कृत्रिम बीच ग्राउण्ड
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में पहली बार बीच वॉलीबॉल शामिल किया गया है, जिसका आयोजन 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक उदयपुर में होगा। फतेहसागर झील किनारे कृत्रिम बीच ग्राउंड तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए दमन-दीव से समुद्री रेत मंगाई गई है। पुरुष व महिला वर्ग की शीर्ष विश्वविद्यालय टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

जयपुर। राजस्थान के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में पहली बार बीच वॉलीबॉल को शामिल किया गया है और इस खेल का आयोजन उदयपुर में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक किया जाएगा।

रेतीले टीलों की धरती राजस्थान में बीच वालीबाल का आयोजन भले सुनने में अचंभित करता हो लेकिन राजस्थान खेल परिषद आयोजन की तैयारी में मुस्तैदी से जुटी है। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि राज्य में समुद्री बीच नहीं है, लेकिन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार शामिल बीच वॉलीबॉल के आयोजन के लिए कृत्रिम बीच ग्राउंड तैयार कराया जा रहा है। यह ग्राउंड उदयपुर की फतेहसागर झील के किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर के पास बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के लिए दमन-दीव से समुद्री रेत मंगाई जा रही है ताकि खिलाड़ियों को वास्तविक बीच जैसा अनुभव मिल सके। वर्तमान में वहां ग्राउंड को समतल करने और रेत बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। डॉ. पवन ने कहा कि हमारा उद्देश्य राजस्थान में भी बीच स्पोर्ट्स की संस्कृति विकसित करना है।

पहली बार शामिल हुआ बीच वॉलीबॉल :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स अब तक चार बार आयोजित हो चुके हैं, लेकिन बीच वॉलीबॉल को पहली बार शामिल किया गया है। यह पहल भारत में इस खेल के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। टीमों के चयन के लिए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप के परिणामों को आधार बनाया गया है। शीर्ष आठ पुरुष और महिला टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

यह टीमें लेंगी हिस्सा :

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

पुरुष वर्ग : गोवा यूनिवर्सिटी (गोवा), कृपागम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (तमिलनाडु), करुण्या इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (तमिलनाडु), सत्यभामा यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु), एसआरएम यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु), यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट (केरल) और यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास (तमिलनाडु)।

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

महिला वर्ग : कर्नाटक स्टेट अक्कमादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी (कर्नाटक), कृपागम  एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (तमिलनाडु), महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (हरियाणा), पारुल यूनिवर्सिटी (गुजरात), पांडिचेरी यूनिवर्सिटी (पांडिचेरी), एसआरएम यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु) और वीईएलएस इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड एडवांस स्टडीज (तमिलनाडु)।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस के पारंपरिक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बड़ी सेंधमारी की है। किशनपोल...
बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां