वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार

RIC में वरिष्ठ कलाकारों का मंथन

वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) जयपुर में 'इंडियन आर्ट ऑन द ग्लोबल स्टेज' विषय पर कला संवाद आयोजित हुआ। डॉ. नन्द लाल ठाकुर के संचालन में शैल चोयल, अखिलेश वर्मा और जयन्ती रबाड़िया जैसे वरिष्ठ कलाकारों ने भारतीय कला की वैश्विक पहचान, संस्थागत सहयोग, मौलिकता और नई तकनीक के सजग इस्तेमाल पर विचार व्यक्त किए।

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'इंडियन आर्ट ऑन द ग्लोबल स्टेज' विषय पर आयोजित कला संवाद में वरिष्ठ कलाकारों ने भारतीय कला की वैश्विक पहचान और भविष्य पर गहन विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नन्द लाल ठाकुर ने किया। कलाकार शैल चोयल ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, लेकिन कलाकारों को व्यापक मंच, संस्थागत सहयोग और बेहतर कर-व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तकनीक कला-बाजार में उपयोगी हो सकती है, लेकिन कलाकार की मौलिक कल्पना का कोई विकल्प नहीं।

अखिलेश वर्मा ने कहा कि सुंदरता की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती और कला भाषा, भूगोल की सीमाओं से आगे जाकर संवेदना से संवाद करती है। उन्होंने सुबोध गुप्ता और अनिश कपूर जैसे कलाकारों का उदाहरण भी दिया। वहीं जयन्ती रबाड़िया ने कहा कि नई तकनीक से डरने के बजाय उसके साथ सजग संवाद जरूरी है। कलाकारों के अनुसार भारतीय कला की असली ताकत उसकी विविधता और अपनी जड़ों से मिली दृष्टि में छिपी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट और $101 प्रति बैरल से नीचे फिसलने...
तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी