मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल

अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में सेंधमारी से भाजपा मजबूत

मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस के पारंपरिक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बड़ी सेंधमारी की है। किशनपोल और हवामहल जैसी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार हुई। नए परिसीमन, कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और बागियों के मैदान में उतरने को भाजपा की इस बढ़त का मुख्य कारण माना जा रहा है।

जयपुर। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख गए हैं। भाजपा ने न सिर्फ सर्वाधिक वार्ड जीतकर बढ़त बनाई, बल्कि प्रदेश की 20 से अधिक मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से आगे निकल गई। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में यह सेंधमारी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।
जयपुर के किशनपोल और हवामहल जैसे एक लाख मुस्लिम मतदाताओं वाले क्षेत्रों में कांग्रेस महज चार-चार वार्ड ही बचा पाई। चूरू, पुष्कर, रामगढ़, मसूदा, कामां, बृजनगर, नागौर, सवाई माधोपुर, लाडपुरा, पोकरण और तिजारा जैसी सीटों पर भी भाजपा हावी रही। पुष्कर में भाजपा 19 वार्ड जीती तो कांग्रेस सिर्फ 4, सवाई माधोपुर में 33 के मुकाबले 18 और नागौर में भी भाजपा आगे रही।

मकराना, फतेहपुर और आदर्श नगर में ही कांग्रेस कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सकी। आदर्श नगर में 17 में से 10 वार्ड उसके खाते में गए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा सरकार द्वारा किए गए परिसीमन ने मिश्रित वार्ड बनाकर एक धर्म के वर्चस्व को तोड़ा, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चौपदार ने गुटबाजी और विधायकों को फ्री हैंड दिए जाने को नुकसान का कारण बताया। टिकट वितरण में संगठन की अनदेखी से बागी मैदान में उतरे और भाजपा को लाभ मिला। पंचायत चुनाव से पहले पार्टी को संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने जा...
पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
अखिलेश यादव के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टरबाजी, 'आजम-अतीक और मुख्तार' का जिक्र, जानें पूरा मामला
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल