राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन

काशी धाम के भव्य स्वरूप के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना की

राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि देश के संसाधनों पर भारत के नागरिकों का हक है।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। नवीन अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, हिम्मत है तो राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए। जनता सब देख रही है। घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे सातों दिन काम करता है। उसके लिए हर दिन काम है और हर दिन चुनाव है। भाजपा के लोग केवल चुनावी मौसम में सक्रिय होने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि जनता के साथ संवाद और संगठन का काम पूरे वर्ष चलता रहता है। राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अराजकतावादी मानसिकता के लोग केवल समाज में विष घोलने का काम करते हैं। केरल और तमिलनाडु में भी इसी निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराए हैं। उन्होंने कहा कि जहां लोग चुनाव में पीछे थे, वहां भी सत्ता में पहुंचे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

नवीन ने कहा कि अलग-अलग जगहों से आकर लोग भारत के नागरिकों का हक मार रहे हैं। भारत के संसाधनों और अन्य सुविधाओं पर भारत के लोगों का अधिकार है, घुसपैठियों का नहीं। उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता के लोगों को यहां बसाने के प्रयास के खिलाफ भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी। काशी आगमन को अपनी परंपरा बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार श्री काशी विश्वनाथ की नगरी में आने का अवसर मिला है। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण से यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन भक्तों के लिए अद्भुत अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर हमलों के बाद 25 फ्रांसीसी मंत्रियों का निजी डेटा इंटरनेट पर हुआ लीक, पीएम लेकोर्नू भी शामिल साइबर हमलों के बाद 25 फ्रांसीसी मंत्रियों का निजी डेटा इंटरनेट पर हुआ लीक, पीएम लेकोर्नू भी शामिल
फ्रांस में बड़े साइबर हमले के कारण सरकार के 36 में से 25 मंत्रियों का निजी डेटा लीक हो गया...
कड़ी मेहनत और एकाग्रता ही सिविल सेवाओं में सफलता की कुंजी, जाति किसी भी चीज़ का आधार नहीं: केरलम् मंत्री
विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश, तनाव और आत्महत्या रोकथाम को लेकर किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लामबंद: प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की चेतावनी, आमना-सामना की चेतावनी
एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन