खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर

कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर पहुंचे।

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर

दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास