कोलकाता टेस्ट : भारत के 1 विकेट पर 37 रन, जसप्रीत बुमराह का पंजा, दक्षिण अफ्रीका पारी 159 पर सिमटी

दूसरे सत्र में लड़खड़ाई मेहमान पारी 

कोलकाता टेस्ट : भारत के 1 विकेट पर 37 रन, जसप्रीत बुमराह का पंजा, दक्षिण अफ्रीका पारी 159 पर सिमटी

कोलकाता में पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने जसप्रीत बुमराह (27 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाज़ी से दक्षिण अफ्रीका को 159 रन पर समेट दिया। स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 37 रन बनाए। जायसवाल 12 पर आउट हुए, जबकि राहुल और सुंदर ने पारी संभाली। सिराज, कुलदीप और अक्षर ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

कोलकाता। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (27 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 55 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके जवाब में स्टंप्स तक 20 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं और वह अभी पहली पारी में 122 रन से पीछे है। यह पूरा दिन जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम के नाम रहा। बुमराह के पंजे की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 159 पर ही आउट कर दिया। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने उनका बखूबी साथ दिया। दक्षिण  अफ्रीकी बल्लेबाज पिच पर टिकने के बाद विकेट फेंकते हुए नजर आए।

भारत ने गंवाया यशस्वी जायसवाल का विकेट :

भारत को यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में एक झटका जरूर लगा लेकिन इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने सजगता से खेलते हुए सुनिश्चित किया कि भारत दूसरे दिन खेल में आगे रहते हुए प्रवेश करेगा। स्टंप्स के समय राहुल 59 गेंदों में 13 और सुंदर 38 गेंदों में छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

बुमराह ने 6वीं बार लिए 5 विकेट :

Read More दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20, जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगा भारत

जसप्रीत बुमराह ने 51वें टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट लिए।  जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5-विकेट हॉल लिया।  भारत के लिए सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल रविचंद्रन अश्विन ने नाम हैं। उन्होंने 106 टेस्ट में 37 बार यह कारनमा किया हैं।

Read More 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप : राजस्थान पुरुष टीम उपविजेता रही, खिताबी मुकाबले में पंजाब ने हराया

दूसरे सत्र में लड़खड़ाई मेहमान पारी :

Read More बीसीसीआई की बैठक 22 दिसम्बर को : केन्द्रीय अनुबंध में रोहित-विराट का ए+ ग्रेड खतरे में, महिला खिलाड़ियों की घरेलू फीस पर होगी चर्चा  

दूसरे सत्र में बुमराह और कुलदीप ने एक-एक सफलता हासिल की और सत्र के अंतिम चरण में मोहम्मद सिराज ने दोहरे झटके दिए, वहीं अक्षर पटेल की सफलता के साथ ही दूसरा सत्र दक्षिण के आठ विकेट के नुकसान पर 154 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। वहीं, अंतिम सत्र में बुमराह ने दोनों शेष विकेट निकालते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त कर दी। बुमराह के पंजे के अलावा सिराज ने 47 रन पर दो विकेट, कुलदीप ने 36 रन पर दो विकेट और अक्षर पटेल ने 21 रन पर एक विकेट लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प