लखनऊ ने आईपीएल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया

155 रन बनाकर जीत अपने नाम की

लखनऊ ने आईपीएल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया
बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (80) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या तथा आयुष बदौनी के छक्कों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक आईपीएल मुकाबले में दो गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।

मुंबई। बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (80) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या तथा आयुष बदौनी के छक्कों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक आईपीएल मुकाबले में दो गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (61) के विस्फोटक अर्धशतक के बावजूद 2022  आईपीएल के 15वें मैच में आखिरी ओवरों में धीमी रन गति के कारण 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन ही बना पाई, जबकि लखनऊ ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

लखनऊ की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि दिल्ली की तीन मैचों में दूसरी हार। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की। लोकेश राहुल और क्विंटन डी कॉक ने दिल्ली के स्पिन और तेज गेंदबाजों को सहजता के साथ खेला।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा