मार्श करेंगे टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी : पैट कमिंस, ग्रीन और कोनोली की टीम में वापसी

स्टार्क की जगह लेंगे बार्टलेट 

मार्श करेंगे टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी : पैट कमिंस, ग्रीन और कोनोली की टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी से श्रीलंका और भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय प्रोविजनल टीम घोषित की। मिचेल मार्श कप्तान बनाए गए हैं। टीम में पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली की वापसी हुई है। स्पिन विकल्पों पर खास जोर दिया गया है। मिचेल स्टार्क की जगह जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और भारत में सात फरवरी से शुरु होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यों की प्रोविजनल टीम की घोषणा की है। मिचेल मार्श को टीम का कप्तान बनाया है साथ ही कई सीनियर खिलाड़ियों ने टीम में वापसी की है। चयनकर्ताओं ने महाद्वीप की स्थिति का अनुभव रखने वाले और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देखते हुए विश्व कप के लिए टीम का चयन किया है। टीम में पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन और कूपर कोनोली की वापसी हुई है। इस टीम में स्पिन की तरफ भी साफ झुकाव है, जिसमें एडम जम्पा को मैथ्यू कुहनेमन, कोनोली और स्पिन-कैपेबल ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट को जगह दी गई है।

टी-20 में लगातार सफलता हासिल की है टीम ने : बेली

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में टीम की लगातार सफलता के कारण स्पष्टता के साथ विश्व कप के लिए योजना को अंजाम दिया है। बेली ने कहा, टी-20 टीम ने हाल ही में काफी सफलता हासिल की है, जिससे पैनल को श्रीलंका और भारत में अलग-अलग तरह के हालात के हिसाब से खिलाड़ियों के चयन में मदद मिली। उन्होंने कहा कि पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और टिम डेविड अच्छा खेल रहे हैं, और हमें भरोसा है कि वे विश्व कप के लिए उपलब्ध होंगे। यह शुरुआती टीम है, इसलिए अगर बदलाव करने की जरूरत पड़ी, तो वे सपोर्ट पीरियड से पहले किए जाएंगे।

स्टार्क की जगह लेंगे बार्टलेट :

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज 

ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क के अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास और स्पेंसर जॉनसन के चोटिल होने के बाद प्रोविजनल ग्रुप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। नतीजतन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है और चयनकर्ताओं ने उन्हें बेन ड्वारशुइस जैसा एक विकल्प चुना है।

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया टीम :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

मिशेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल,  मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से दोनों तरफ हर्निया से पीड़ित राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल रामपाल का सफल ऑपरेशन।...
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई