महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाक टीम, पीसीबी चीफ बोले- हाइब्रिड मॉडल के तहत बीसीसीआई और आईसीसी न्यूट्रल वेन्यू की घोषणा करे 

पाकिस्तान ने लाहौर में सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की 

महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाक टीम, पीसीबी चीफ बोले- हाइब्रिड मॉडल के तहत बीसीसीआई और आईसीसी न्यूट्रल वेन्यू की घोषणा करे 
पकिस्तान महिला क्रिकेट टीम भारत में होने वाले महिला विश्व 2025 में खेलने के लिए नहीं आएगी।

लाहौर। पकिस्तान महिला क्रिकेट टीम भारत में होने वाले महिला विश्व 2025 में खेलने के लिए नहीं आएगी। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महिला विश्व कप भारत में 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष  मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि उनकी महिला टीम इस साल के आखिर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरूआत में हुए समझौते के तहत हाइब्रिड मॉडल का पालन करते हुए पाकिस्तान टीम अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी। पाकिस्तान ने ही हाल में संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। भारतीय टीम ने राजनीतिक कारणों की वजह से पाकिस्तान में जाकर अपने मैच नहीं खेले। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में आयोजित किए गए।

हाइब्रिड मॉडल पर हुआ था समझौता :

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान के आईसीसी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की स्थिति में दोनों देशों को अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की अनुमति होगी। नकवी ने कहा कि टूनार्मेंट के मेजबान होने के नाते भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) न्यूट्रल वेन्यू पर फैसला करेंगे।

पाकिस्तान ने लाहौर में सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की :

Read More दिशा एकेडमी ने एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से रौंदा, अनभव सिंह का धमाकेदार शतक

पाकिस्तान महिला टीम ने लाहौर में आयोजित हुए क्वालीफायर में अपने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, थाईलैंड और बांग्लादेश को हराकर मुख्य ड्रॉ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लिया। वहीं भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

Read More फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना