राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

टीम को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी

राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

राजस्थान ने रांची में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। कम्पाउंड बालिका टीम ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण जीता। कुमकुम, मणिका, कनिष्का और मधु की टीम रही विजेता। कम्पाउंड मिश्रित और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी राजस्थान को पदक मिले।

जयपुर। राजस्थान ने रांची (झारखंड) में सम्पन्न 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीता।

चीफ डे मिशन सुमेर सिंह खटाणा के अनुसार राजस्थान की कम्पाउंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान की बालिका टीम ने सेमीफाइनल में हरियाणा को कड़े मुकाबले में 148-144 अंकों से हराया। वही फाइनल में उसने महाराष्ट्र को पराजित कर खिताब अपनी झोली में समेटा। विजेता टीम में कुमकुम, मणिका, कनिष्का और मधु शामिल है।  कम्पाउंड मिश्रित टीम का कांस्य पदक कुमकुम और आर्यन की जोड़ी ने जीता। आर्यन पारीक ने 698/720 अंक अर्जित कर कम्पाउंड राउण्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

प्रशिक्षक/मैनेजर नारायण लाल, मिथिलेश, नीलम एवं गिरधारी गुर्जर के मार्गदर्शन में राजस्थान टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। निदेशक सीताराम जाट और उपनिदेशक (खेलकूद) राम सिंह मीणा ने राजस्थान टीम को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब