आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन : पद्मजा बनी बालिका अंडर-17 की चैंपियन, जयवर्धन सिंह ने जीता पुरुष एकल का खिताब

पद्मजा ने पहला गेम 21-17 से जीत 1-0 की बढ़त हासिल की

आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन : पद्मजा बनी बालिका अंडर-17 की चैंपियन, जयवर्धन सिंह ने जीता पुरुष एकल का खिताब

जयवर्धन सिंह ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन  प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीत लिया।

जयपुर। जयवर्धन सिंह ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही आरडी बाहेती जिला बैडमिंटन  प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीत लिया। वहीं, पद्मजा सिंह बालिकाओं के अंडर-17 आयु वर्ग की  चैंपियन बनी। जयवर्धन सिंह ने पुरुष एकल फाइनल में अंबर चंद्रवंशी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराया। वही बालिकाओं के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में पद्मजा ने कड़े संघर्ष में अपेक्षा को  21-17, 12-21, 21-14 से पराजित कर खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। 

पद्मजा ने पहला गेम 21-17 से जीत 1-0 की बढ़त हासिल की। अपेक्षा ने दूसरा सेट 21-12 से जीत स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पद्मजा ने तीसरा और निर्णायक  सेट आसानी से 21-14 से जीत खिताब पर भी  कब्जा कर लिया। 

आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार बालिका अंडर-15 वर्ग के फाइनल में श्रेयांश चौधरी ओर आराध्या ढींगरा की जोड़ी ने मनन शर्मा और पद्मजा सिंह  की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18, 12-21, 21-17 से हरा मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालिका वर्ग का युगल खिताब की ओजस्वी दुबे और पर्ल पारीक की जोड़ी ने जीता। फाइनल में इन्होंने कनिष्का और खुशी की जोड़ी को  21-12, 21-18 से पराजित किया। इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग का खिताब अभिषेक व कीर्तिराज ने जीता। इन्होंने फाइनल में अर्शदीप व जिज्ञासा यादव को एकतरफा मुकाबले में 21-10, 21-13 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की खिताबी टक्कर में अद्विका अग्रवाल ओर गरिमा यादव की जोड़ी ने ओजस्विता दुबे और पर्ल पारीक की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-9 से हरा खिताब अपने नाम किया।  जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत के अनुसार अंडर-11, अंडर-13 व  अंडर-19 आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला