आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता : पद्मजा ने जीता एकल खिताब, गरिमा ने बालिका वर्ग में जीते दोहरे खिताब

परितोषित वितरण सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में शाम 5:00 से होगा

आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता : पद्मजा ने जीता एकल खिताब, गरिमा ने बालिका वर्ग में जीते दोहरे खिताब
गरिमा यादव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग का एकल और युगल खिताब जीत लिया।

जयपुर। गरिमा यादव ने एसएमएस स्टेडियम में खेली जा रही आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग का एकल और युगल खिताब जीत लिया। वहीं, पद्मजा सिंह ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लड़कियों के अंडर-13 का एकल खिताब जीत लिया। लड़कियों के अंडर-19 एकल वर्ग के  फाइनल मे गरिमा यादव ने पिछड़ते हुए निधि को 48 मिनट में 18-21, 21-18, 23-21 से हराया। वही युगल वर्ग के फाइनल में गरिमा यादव और अद्विका अग्रवाल ने नव्या अरोड़ा व प्रतिष्ठा की जोड़ी को 21-16, 21 -18 से हरा खिताब अपने नाम किया। पद्मजा सिंह ने अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स में रिद्धि बत्रा को सीधे सेटों में 21 -14 , 21-15 से हरा खिताब अपने नाम किया। लड़कों के अंडर-11 का  फाइनल रक्षित सिंह मेहरा और नैतिक बंसल के  मध्य खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में रक्षित सिंह मेहरा ने लक्षित रेवार को 21-4, 21-3 से तथा नैतिक बंसल ने गर्वित दहिया को 21- 9, 21- 12 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर 13 सिंगल्स में रक्षित सिंह मेहरा व लक्ष्यराज सिंह फाइनल में पहुंचे वही लड़कों के अंडर-13 युगल में अनीस चाहर व प्रणव मूलचंदानी की जोड़ी का फाइनल में मुकाबला लक्ष्यराज सिंह व रक्षित सिंह मेहरा की जोड़ी से होगा। बालका वर्ग के अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में भानु प्रताप ने आयुष यादव को 24-22, 21-15 से व अंबर चंद्रवंशी ने भव्य दीप सिंह को   21 -17, 21 -17 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग के युगल में अंबर चंद्रवंशी व प्रांजल कौशिक की जोड़ी फाइनल में भानु प्रताप व विशाल चौधरी की जोड़ी से भिडेगी। 
जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज अशोक ने मुख्य अतिथि अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक हरकावत व वह जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक राजीव नागौरी का खिलाड़ियों से परिचय कराया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार शेष बचे फाइनल सोमवार की दोपहर 2:30 बजे से खेले जाएंगे तथा परितोषित वितरण सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में शाम 5:00 से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सराफ तथा विशिष्ट अतिथि आर डी बाहेती व प्रदीप बाहेती और यश समिति के अध्यक्ष आशीष सराफ होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेशात्मक वीडियो तकनीकी खराबी के नाम पर हटाए जाने के मामले को केंद्र सरकार ने बेहद...
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा 2022 : ब्लूटूथ से नकल कराने वाली अभ्यर्थी को एसओजी ने किया गिरफ्तार, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी