वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं रोहित-विराट, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से 

अच्छा करते हैं तो खेलना जारी रखना चाहिए 

वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं रोहित-विराट, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करियर की आखिरी वनडे सीरीज खेल सकते हैं यानी अब दोनों वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। इस विषय पर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान आया है।  उन्होंने कहा कि, दोनों अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें इस प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं। अक्टूबर  में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार भारतीय टीम प्रबंधन 2027 विश्व कप की रणनीति में रोहित और विराट पर विचार नहीं कर रहा है। दोनों को वनडे टीम में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ सकता है।

अच्छा करते हैं तो खेलना जारी रखना चाहिए :

सौरव गांगुली ने रोहित और विराट के वनडे से संन्यास पर कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वह खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, यहां तक कि रोहित शर्मा का भी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से :

Read More स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित

भारत का ऑस्ट्रेलिया का वनडे दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैच खेले जाएंगे।

Read More हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

 

Read More पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल