शरत कमल बने खेल रत्न, 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
राजस्थान के ओमप्रकाश को अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए खिलाड़ियों और कोच के नाम का एलान हो चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे, जबकि चार खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। निशानेबाज ओमप्रकाश मिथारवाल राजस्थान के अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)।
अर्जुन अवॉर्ड
सीमा पूनिया, एल्डहॉक पॉल, अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय (दोनों बैडमिंटन), अमित पंघाल और निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी, रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी साक्या (लॉन बॉल), सागर कैलास ओवहलकर (मलखंब), एलावेनिल वलारिवन और ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग), अंशु, सरिता (कुश्ती), प्रवीण (वुशू), मानसी जोशी, तरुण ढिल्लो (बैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा तैराकी), जेर्लिन अंकिता जे (डीफ बैडमिंटन)।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरन्दाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुपा शिरूर (पैरा निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती)।

Comment List