बेयरस्टो-लिविंग्स्टन के अर्धशतकों से बेंगलुरु को 54 रन से हराया, पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

बेयरस्टो ने बनाए 29 गेंदों पर 66 रन

 बेयरस्टो-लिविंग्स्टन के अर्धशतकों से बेंगलुरु को 54 रन से हराया, पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
पंजाब ने बनाया 209 रन का मजबूत स्कोर

मुम्बई। जानी बेयरस्टो (66) और लियाम लिविंग्स्टन (70) के विस्फोटक अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 54 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।  


पंजाब ने बनाया 209 रन का मजबूत स्कोर  : पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर बेंगलुरु के चैलेंज को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रनों पर रोक दिया। पंजाब की 12 मैचों में यह छठी जीत है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु को 13 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह चौथे स्थान पर बरकरार है। बेंगलुरु को प्लेआॅफ की अपनी उम्मीदों के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।


बेयरस्टो ने बनाए 29 गेंदों पर 66 रन : टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब ने तूफानी शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले में बेंगलुरु के गेंदबाजों का धुंआ निकाल दिया। पहले बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन जब पांचवें ओवर की आखिरी  गेंद पर आउट हुए तो उस समय पंजाब का स्कोर 60 रन पहुंच चुका था। बेयरस्टो ने कातिलाना अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 66 रन बनाये। शिखर 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। लिविंग्स्टन ने 42 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। हरप्रीत बराड़ और रिषि धवन ने भी सात-सात रन की पारियों में एक-एक छक्का लगाया। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 16 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 19 रन बनाये।


आरसीबी के गेंदबाज महंगे साबित हुए
बेंगलुरु के गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे सिद्ध हुए। मोहम्मद सिराज और जॉश हेजलवुड ने मिलकर छह ओवर में सौ रन लुटा दिए, हेजलवुड ने चार ओवर में जहां 64 रन दिए, वहीं सिराज ने दो ओवरों में 36 रन खर्च कर डाले। हालांकि हसरंगा ने अपने कोटे के ओवरों में सिफर्Þ पंद्रह रन दिए और दो विकेट भी अपने नाम किए। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

प्लेऑफ की दावेदारी पक्की करने उतरेगा हैदराबाद
पुणे। सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को एमसीए स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के मुकाबले में प्लेऑफ की दावेदारी  को पक्की करने के इरादे से उतरेगी। हैदराबाद 11 मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को अपने बचे तीनों मैच जीतने हैं और इसकी शुरुआत वह कोलकाता के खिलाफ मैच से करेगा।  कोलकाता 12 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ की संभावनाएं धूमिल हो चुकी हैं।

तेज गेंदबाजों उमेश यादव और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उम्मीद है कि आंद्रे रसेल गेंदबाजी में पूरे चार ओवर डालेंगे और विकेट अपने नाम करेंगे। वह 14 विकेटों के साथ कोलकाता के लिए इस सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है। रसेल ने इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन में खेले गए पिछले मुकाबले में दो विकेट लिए थे और 49 रन बनाए थे। टिम साउदी ने भी इस सीजन में किफायती गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट झटके हैं।

Read More  अंडर-19 एशिया कप 2026 : भारत- पाकिस्तान मैच दिवाली को, 8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे


मारक्रम पर टिकी है हैदराबाद की बल्लेबाजी
हैदराबाद के एडन मारक्रम इस सीजन में निरंतरता के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। नौ पारियों में 65.20 की औसत और 142.98 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 326 रन है। कोलकाता के विरुद्ध इस सीजन के पहले मुकाबले में मारक्रम ने 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे। साथ ही इस मैदान पर एक मैच में वह अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

Read More भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, शाई होप के शतक से वेस्ट इंडीज 6 विकेट से जीती


हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहे हैं राणा
नीतीश राणा  ने  साल 2018 में जब से कोलकाता के लिए खेलना शुरू किया हैं, वह  टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धीमी शुरुआत के बाद उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है और पिछले सात मैचों में चार बार उन्होंने 40 रनों का आंकड़ा पार किया हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने सर्वाधिक 394 रन सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध ही बनाए हैं।

Read More शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन

स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स :     रन गेंद 4 6
बेयरस्टो को. सिराज बो. शाहाबाज   66 29 4 7
धवन बो. मैक्सवेल   21 15 2 1
राजपक्षा को. हर्षल बो. हसारंगा  1 3 0 0
लिविंग्स्टोन को. कार्तिक बो. हर्षल  70 42 5 4
मयंक को. हसारंगा बो. हर्षल    19 16 3 0
जितेश बो. हसारंगा   9 5 2 0
हरप्रीत को. कार्तिक बो. हर्षल   7 5 0 1
रिषी को. मैक्सवेल बो. हर्षल   7 3 0 1
राहुल चाहर रन आउट 2 2 0 0
रबादा अविजित 0 1 0 0
अतिरिक्त :     7
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन।
विकेट पतन : 1-60 (धवन), 2-85 (राजपक्षा), 3-101 (बेयरस्टो), 4-152 (मयंक), 5-164 (जितेश), 6-173 (हरप्रीत), 7-206 (लिविंग्स्टोन), 8-207 (रिषी), 9-209 (राहुल चाहर).
गेंदबाजी : मैक्सवेल 2-0-17-1, हेजलवुड 4-0-64-0, सिराज 2-0-36-0, हसारंगा 4-0-15-2, शाहबाज 4-0-40-1, हर्षल 4-0-34-4.
स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :     रन गेंद 4 6
कोहली को. चाहर बो. रबादा    20 14 2 1
प्लेसिस को. जितेश बो. रिषी    10 8 2 0
पाटीदार को. धवन बो. चाहर    26 21 1 2
लोमरोर को. धवन बो. रिषी 6 3 0 1
मैक्सवेल को. अर्शदीप बो. हरप्रीत   35 22 3 1
कार्तिक को. राजपक्षा बो. अर्शदीप   11 11 1 0
शाहाबाज को. राजपक्षा बो.रबादा   9 14 0 0
हर्षल को. मयंक बो. रबादा    11 7 2 0
हसारंगा को. हरप्रीत बो.चाहर  1 3 0 0
सिराज अविजित    9 13 1 0
हेजलवुड अविजित  7 4 1 0
अतिरिक्त :     10
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन।
विकेट पतन : 1-33 (कोहली), 2-34 (प्लेसिस), 3-40 (लोमरोर), 4-104 (पाटीदार), 5-104 (मैक्सवेल), 6-120 (कार्तिक), 7-124 (शाहाबाज), 8-137 (हसारंगा), 9-142 (हर्षल).
गेंदबाजी : हरप्रीत 4-0-33-1, अर्शदीप 4-0-27-1, रबादा 4-0-21-3, रिषी 4-0-36-2, राहुल चाहर 4-0-37-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते   हारे    अंक   रन रेट
गुजरात टाइटंस     12 9 3 18 +0.376
लखनऊ जायंट्स    12 8 4 16 +0.385
राजस्थान रॉयल्स         12 7 5 14 +0.228
आरसीबी        13 7 6 14 -0.323
दिल्ली कैपिटल्स    12 6 6 12 +0.210
पंजाब किंग्स    12 6 6 12 +0.023
हैदराबाद    11 5 6 10 -0.031
केकेआर   12 5 7 10 -0.057
सीएसके        12 4 8 8 -0.181
  12 3 9 6 -0.613









Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज