सूर्यकुमार आगामी मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे

सूर्यकुमार आगामी मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे
टी-20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके फिटनेस की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मुम्बई। टी-20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके फिटनेस की पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने फिटनेस की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोई मैच नहीं खेला है। इस वर्ष की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबरने के लिए वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे। उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी भी करानी पड़ी थी जिसके कारण वह घरेलु मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार ने पिछले वर्ष दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे टी-20 में 56 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इसी मैच में उन्हें टखने में चोट लगी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप
रंगाई-छपाई उद्योग के दूषित पानी पर 160 करोड़ के ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली सवालों में है। शिवा जन समस्या निवारण...
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात
परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत