सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप

मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जांच कराने की मांग

सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप
रंगाई-छपाई उद्योग के दूषित पानी पर 160 करोड़ के ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली सवालों में है। शिवा जन समस्या निवारण समिति का आरोप है कि बिना समुचित शोधन के रंगीन पानी जलस्रोतों में पहुंच रहा है, जिससे नेवटा बांध, भूजल, किसानों और पशुओं पर खतरा मंडरा रहा है। समिति ने मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जयपुर। सांगानेर में रंगाई-छपाई उद्योग से निकलने वाले दूषित पानी के निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 160 करोड़ रुपए की लागत से तैयार एसईपीडी ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शिवा जन समस्या निवारण समिति ने आरोप लगाया है कि औद्योगिक अपशिष्ट का समुचित शोधन नहीं होने से नेवटा बांध, आसपास के जलस्रोतों, भूजल, किसानों और पशुओं के लिए खतरा पैदा हो रहा है। समिति ने इस मामले में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवा जन समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष गुलाब चंद शर्मा का कहना है कि सांगानेर का रंगाई-छपाई उद्योग देश को विदेशी मुद्रा अर्जित कराने के साथ हजारों लोगों की आजीविका का आधार है। इसके बावजूद उद्योग से निकलने वाले दूषित पानी के उपचार और निस्तारण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट अपेक्षित परिणाम नहीं दे रहा है और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला रंगीन पानी बिना समुचित शोधन के जलस्रोतों में पहुंच रहा है।

 

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई में 315 किलो खराब कटिंग बादाम और 40...
ओडिशा में करोड़ों का गबन, फर्जी बिलों का जाल... फरार वन अधिकारी गिरफ्तार
सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात