भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए हुई रवाना : दोनों टीमों के मध्य 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, पहला टेस्ट 20 जून से खेला जाएगा

पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा 

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए हुई रवाना : दोनों टीमों के मध्य 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, पहला टेस्ट 20 जून से खेला जाएगा
टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई।

मुंबई। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट शृंखला खेलेगी। इस सीरीज से दोनों टीमों के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरूआत होगी। टीम के कुछ खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। इस दौरे के लिए 25 साल के शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम का यह पहला दौरा होगा।

पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा :

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा, जबकि अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। भारत 2007 के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। ऐसे में टीम की नजर सीरीज जीतने पर होगी। 
भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋषभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद