डब्लयूपीएल : आरसीबी फाइनल में पहुंची, यूपी का सफर हुआ समाप्त, हैरिस रही प्लेयर ऑफ द मैच 

यूपी की मजबूत शुरूआत 

डब्लयूपीएल : आरसीबी फाइनल में पहुंची, यूपी का सफर हुआ समाप्त, हैरिस रही प्लेयर ऑफ द मैच 

स्मृति मंधाना (नाबाद 54) और ग्रेस हैरिस (75) की शतकीय साझेदारी से आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश किया। यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक से 143 रन बनाए, लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य 41 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

वडोदरा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (नाबाद 54) और ग्रेस हैरिस (75) के मध्य शतकीय  साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, यूपी का ग्रुप चरण का एक मैच शेष है।

यूपी ने बनाए 143 रन :

यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 41 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

शतकीय साझेदारी निभाई :

Read More टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (108 रन) पूरी कर की। इन दोनों ने यूपी  के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान हैरिस ने अर्धशतक पूरा किया।

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

यूपी की मजबूत शुरूआत :

Read More टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर

यूपी के लिए दीप्ति शर्मा और मेग लेनिंग ने पारी की शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों ने यूपी को मजबूत शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। इस साझेदारी को डि क्लर्क ने लेनिंग को आउट कर तोड़ा। लेनिंग 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एमी जोन्स एक रन बनाकर आउट हुईं। जोन्स को भी डि क्लर्क ने अपना शिकार बनाया।

लड़खड़ाई पारी :

यूपी वॉरियर्स की पारी अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ा गई। डि क्लर्क की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने वापसी की। एक समय 73 रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली यूपी ने 122 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। 

 

Tags: rcb  WPL

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
फर्जी फर्मों के जरिए विजया बैंक से करीब 5 करोड़ का लोन घोटाला करने के 25 साल पुराने मामले में...
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास