वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट

कोहली के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट

भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे की वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है। क्रिकबज ने गुरुवार को कहा कि कोहली ने चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल न किया जाए।

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे की वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है। क्रिकबज ने गुरुवार को कहा कि कोहली ने चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल न किया जाए। क्रिकबज ने कहा कि कोहली के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

इस दौरे पर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अश्विन टी-20 विश्व कप 2021 में टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन पिछले सात महीनों से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय  सीमित ओवर मुकाबला नहीं खेला है, हालांकि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद अश्विन को सूचित किया गया था कि टीम को उनके अनुभव और कौशल की जरूरत है। वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान 10 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 के बाद हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत