तेलंगाना में भयानक दर्दनाक हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 15 हुए घायल 

बस में सवार थे लगभग 70 लोग

तेलंगाना में भयानक दर्दनाक हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 15 हुए घायल 
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और बजरी से लदे ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 15 घायल हुए। हादसा चेवेल्ला के पास हुआ। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹2 लाख सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताते हुए मुआवजा घोषित किया।

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सरकारी बस और बजरी से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद 19 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला मंडल में मिर्जागुडा के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और बजरी से लदे एक ट्रक आमने-सामने टकरा गए। यह बस लगभग 70 यात्रियों को लेकर बस तंदुर इलाके से हैदराबाद जा रही थी। ट्रक पर लदी बजरी के बस पर गिरने से आगे की छह सीटें पर बैठी सवारियां पूरी तरह से कुचल गईं।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा :  इस बीच राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। राज्य के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए यह घोषणा की।  

हादसे के बाद लगा जाम :

अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को इलाज के लिए चेवेल्ला के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चेवेल्ला-विकाराबाद मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।  

Read More त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग

मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने की घोषणा :

Read More मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।  

Read More महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया