जियो-सिनेमा पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के

अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है

जियो-सिनेमा पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार रात बल्लेबाजी के लिये उतरे तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गयी, जो अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है।

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार रात बल्लेबाजी के लिये उतरे तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गयी, जो अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से मात दी। चेन्नई को तीन ओवर में 54 रन की जरूरत थी लेकिन धोनी के क्रीज पर होने के कारण दर्शक अंतिम गेंद तक सांस थामे मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे।

धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखाते हुए 17 गेंद पर 32 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया, हालांकि चेन्नई को जब आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी तब राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने केवल एक रन दिया और चेन्नई तीन रन से हार गयी।  दर्शकों की संख्या के मामले में आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीङ्मिंग साझेदार जियो-सिनेमा ने पिछले सप्ताहांत पर शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताहांत पर दर्शकों की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो  रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गये। जियो-सिनेमा पर प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर