आगरा में नहाने गई 6 बालिकाएं यमुना नदी में डूबी : चार की हुई मौत, 9 से 18 साल के बीच की है बालिका

मृतकों में 3 सगी और एक चचेरी बहन थी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं 6 बालिकाएं डूब गईं

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं 6 बालिकाएं डूब गईं। इनमें से 2 बालिकाओं को बचा लिया गया, जबकि 4 अन्य की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम नगला नाथू में हुआ। मृत बालिकाओं की आयु 9 से 18 साल के बीच बताई गई है। सभी एक ही परिवार के भाइयों की संतानें थीं। मृतकों में 3 सगी और एक चचेरी बहन थी। स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें नदी से निकाला। बचाई गई 2 बालिकाओं की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद न केवल एक घर, बल्कि पूरा गांव शोक और सन्नाटे की चपेट में है।

बताया गया है कि थाना सिकंदरा के गांव नगला नाथू की 7-8 बालिकाएं सुबह 10 बजे के करीब यमुना नदी में नहाने पहुंच गईं। यह गांव नदी से बमुश्किल आठ सौ मीटर दूर है। उन्होंने इसके बारे में अपने घर वालों को नहीं बताया था। बालिकाओं ने नदी किनारे मोबाइल फोन से रीलें भी बनाई। नदी में नहाने के दौरान लड़कियां गहरे पानी में डूबने लगीं, उनका शोर सुनकर थोड़ी दूर स्थित खेतों मे काम कर रहे किसान नदी की ओर दौड़ पड़े।

खबर गांव पहुंची, तो गांव के ही कुछ गोताखोरों ने अन्य ग्रामीणों के साथ डूब रही लड़कियों को बचाने की भरपूर कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक 4 बालिकाओं की सांसें थम चुकी थीं। मृत बालिकाएं एक ही परिवार के भाइयों की बेटियां थीं और आपस में चचेरी बहनें थीं।

सूचना पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीशनल पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन 2 बालिकाओं को बचाया गया, उन्हें प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को निजी बाइक से ही बालिकाओं को अस्पताल ले जाना पड़ा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More नीट पेपर लीक मामले में एक और महिला टीचर गिरफ्तार : परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट पैनल में शामिल थीं, फिजिक्स के सवाल किए लीक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
आगामी 1 जून से सौर परियोजनाओं में घरेलू सोलर सेल आधारित मॉड्यूल के अनिवार्य उपयोग से जुड़ी ALMM-II व्यवस्था लागू।...
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय