असम में बाढ़ : भूस्खलन से अब तक 21 मौतें, 439,886 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित

172 राहत वितरण केंद्र भी खोले गये

असम में बाढ़ : भूस्खलन से अब तक 21 मौतें, 439,886 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित

श्रीभूमि जिले की स्थिति  शनिवार सुबह तक गंभीर बनी हुई है और राज्य आपदा मोचन बल सुबह से ही श्रीभूमि जिले में निकासी अभियान चला रहा है।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार के बावजूद शनिवार को कुल मिलाकर स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी तथा कुल 439,886 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य भूस्खलन में मारे गए हैं। शनिवार को भी कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ देखा गया, लेकिन 14 जिलों के 48 राजस्व क्षेत्रों के 1235 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न इलाकों में 40,313 बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 156 राहत शिविर खोले हैं और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए राज्य भर में 172 राहत वितरण केंद्र भी खोले गये हैं। 

पिछले 24 घंटों में हालांकि बाढ़ के कारण किसी की मौत की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है, लेकिन होजई जिले के सात डोबोका के अंतर्गत कई स्थानों पर तटबंध टूटने की रिपोर्ट सामने आयी है। श्रीभूमि जिले की स्थिति  शनिवार सुबह तक गंभीर बनी हुई है और राज्य आपदा मोचन बल सुबह से ही श्रीभूमि जिले में निकासी अभियान चला रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला