आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत

पुराने बयानों को लेकर फिर घिरीं वामपंथी नेता

आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत
वामपंथी छात्र संगठन से जुड़ी नेता नेहा बोरा के एक कथित वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है। मंदिरों और ब्राह्मण महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने बयानबाजी को तेज कर दिया है।

नई दिल्ली। वामपंथी छात्र संगठन से जुड़ी नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मंदिरों में पुजारियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने और ब्राह्मण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी सुनाई दे रही है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि नेहा बोरा की टिप्पणियां हिंदू धर्म के प्रति नफरत को दर्शाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, संबंधित वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले नेहा बोरा बांग्लादेश में हुए आंदोलन की तारीफ करने और उसकी तुलना भारत के युवा आंदोलनों से करने को लेकर भी चर्चा में आई थीं। उन्होंने बांग्लादेश के युवाओं को लोकतंत्र और मताधिकार के लिए संघर्ष करने पर बधाई दी थी। भाजपा ने तब भी उनके बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। हाल के दिनों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों में नेहा बोरा की मौजूदगी भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा उनके बयानों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर हमला कर रही है, जबकि पूरे मामले ने एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक, तीन दिनों में होगा फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली...
जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 
वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार