देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्भुत दौर, नई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा: मोदी

भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्भुत दौर, नई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा: मोदी

दक्षिण गोवा में 550वें स्थापना वर्ष कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण से गुजर रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ेगा। उन्होंने श्रीराम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और एकता को विकसित भारत की राह बताया।

पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कहा कि देश आज एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और यह जागृति आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।  प्रधानमंत्री ने समाज में एकता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विकसित भारत का रास्ता एकता की राह से ही आगे बढ़ेगा। वह दक्षिण गोवा में पुर्तगाली में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ की स्थापना के के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने द्वैत दर्शन के इस मठ द्वारा वहां स्थापित भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।

आज का भारत, अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ा रहा

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्स्थापन, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनरुद्धार और उज्जैन में महाकाल महालोक का विस्तार, राष्ट्र की उस जागरूकता को प्रकट करते हैं जो आध्यात्मिक धरोहर को नई शक्ति दे रहे हैं। रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, गयाजी के विकास और कुंभ मेले का अपूर्व प्रबंधन, ये उदाहरण बताते हैं कि आज का भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को नए संकल्पों और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन