सारस से दोस्ती पर आरिफ की भावुक अपील, उसे लेकर फर्जी अफवाह ना उड़ाएं, इससे हमारी दोस्ती की होगी बदनामी
एक युवा और जानवर की दोस्ती की अनूठी कहानी
आरिफ एक किसान है, जिन्हें एक सारस घायल अवस्था में मिला, तो उन्होंने उसका इलाज किया। उनका सोचना था कि जानवर है ठीक होने के बाद आसमान की उड़ान में चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह पक्षी ठीक होने के बाद आरिफ के साथ ही रहने लगा।
जयपुर। आरिफ और सारस वह नाम जिन्हें आज कौन नहीं जानता, जिनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, तो सियासत भी इससे अछूती नहीं है। इन दोनों को अपनी दोस्ती के लिए जाना जा रहा है। एक युवा और जानवर की दोस्ती की यह अनूठी कहानी है, जिसे देखकर लोगों का दिल भर आएं। यह कहानी है उत्तर प्रदेश के अमेठी के आरिफ की, जिनकी बात हर कोई कर रहा है। कारण है एक घायल जानवर की मदद और उससे दोस्ती। आरिफ एक किसान है, जिन्हें एक सारस घायल अवस्था में मिला, तो उन्होंने उसका इलाज किया। उनका सोचना था कि जानवर है ठीक होने के बाद आसमान की उड़ान में चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह पक्षी ठीक होने के बाद आरिफ के साथ ही रहने लगा। उनकी थाली में उनके साथ भोजन करने लगा, जैसे वह उनके परिवार का सदस्य है। यह बात गांव से निकलकर प्रदेश और अब पूरे देश में फैल चुकी है। इनकी दोस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया के बाद मीडिया पर भी आने लगी। इसके बाद इनकी दोस्ती पर सियासत शुरू हुई, तो विन विभाग ने मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्हें नोटिस दिया गया। अंत में वन विभाग उनसे सारस को ले गया। अब सारस कानपुर के चिड़ियाघर में है।
आरिफ पर मुकदमा
भारत की बात करे, तो यहां कुछ जानवरों को पालने पर पाबंदी लगी है। यही कारण है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में आरिफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कानून जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए बना था।
क्या सारस से दोस्ती हो सकती है
एक सारस को जो देखने के लिए आसानी से नहीं मिलता है। उसे एक मनुष्य के साथ इस तरह से देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ कि एक पक्षी की मनुष्य से दोस्ती। वो भी इतनी गहरी की जहां आरिफ जाएं। वहां वह भी उड़कर चला जाएं। सवाल है कि क्या सारस की मनुष्य से दोस्ती हो सकती है। इस जवाब देखे तो सारस के स्वभाव को देखने की जरुरत है। लंबी टांगों वाला यह विशाल पक्षी देखने में किसी को भी मोहित कर सकता है। चोच के पीछे रंगीन गर्दन हो या पंख फैलाए विशाल शरीर, यह जल्दी पहचान में आ जाता है। इन्हें तालाब या झील के आसपास के इलाके में रहना पसंद होता है। सारस पक्षी स्वभाव से भावुक होता है।
यह पक्षी लोगों की भावनाओं को भांपने की क्षमता रखता है। इनकी ऊंचाई 6 फीट तक भी हो सकती है। यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि सारस भूमि पर घोसला बनाते हैं। इन्हें प्रेम का प्रतीक भी समझा जाता है। एक साल का होने के बाद जब सारस झुंड में रहने लगता है। मादा सारस कोनर रिझाता है। ये बेवफाई नहीं करते है। ऐसा इनका स्वभाव होता है। एक बार इना जोड़ा बनने के बाद वह अक्सर जोड़े में ही दिखाई देते है। ये झुंड से अलग हो जाते हैं और अपना आशियाना अलग बना लेते हैं। नर-मादा पंख फैलाकर नृत्य भी करते हैं। अगर दूसरा नर सारस मादा सारस की ओर आता है, तो मादा सारस उस पर आक्रमण तक कर देता है। कहा यह भी जाता है कि यदि इनका साथ छूट जाएं तो। वह हमेशा अकेला ही रहना है।
सारस से दोस्ती पर आरिफ क्या बोले
सारस से आरिफ की दोस्ती पर नवज्योति ने आरिफ से बात की। आरिफ ने बताया कि उन्हें वह खेत में घायलावस्था में मिला था। उन्होंने उसका इलाज किया। इसके बाद वह उनके साथ उनके परिवार के सदस्य की तरह रहने लगा। वह अपने साथियों के पास चला जाता था और वापस लौट कर भी आ जाता था। हमने उसे कभी किसी तरह से कैद करके नहीं रखा। एक दिन अचानक वन विभाग के अधिकारी आए। उन्होंने कहा कि यह यहां नहीं रह सकता और उसे लेकर चले गए। उसके बाद कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। सारस को अभी कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटाइन कर रखा है। जब से सारस गया है, तब से वह भी घर नहीं गए है। हमें 15 दिन बाद का समय दिया गया है, तब देखते है मिलने देते है या नहीं। इस मामले में कुछ राजनीतिक लोग हमें सपोर्ट भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों का साथ मिल रहा है। लोगों के साथ को लेकर कहा कि आप लोगों का साथ बहुत जरुरी है, क्योकि अगर आप लोग साथ नहीं देंगे, तो वह अकेले पड़ जाएंगे। लोगों के साथ की आवश्यकता है। आप लोगों के सपोर्ट से ही यह पक्षी आजाद हे सकता है, नहीं तो वह हमेशा के लिए चिड़ियाघर में ही कैद रहेगा।
लोगों से आरिफ की भावुक अपील
आरिफ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने यूट्यूब् चैनल के व्यूज बढ़ाने के लिए हमारी दोस्ती का मजाक बना रहे है। वह अफवाह फैला रहे है कि सारस आरिफ के पास वापस आ गया है। उन्होंने कहा कि सारस उनका दोस्त है। इसलिए उसे लेकर केवल व्यूज बढ़ाने के लिए फर्जी अफवाह ना उड़ाएं। इससे उनकी दोस्ती की बदनामी होगी। सारस अभी चिड़ियाघर में ही है। अगर उन्हें मिला जाएगा, तो वह स्वंय उसके बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकादी दें देंगे।

Comment List