असम बाढ़: शाह ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया

पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैयार रखा गया है

असम बाढ़: शाह ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात कर उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात कर उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि असम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और मैंने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात की है तथा उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें पहले से ही वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं तथा जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार संकट की घड़ी में हमेशा असम के लोगों के साथ खड़ी रही है और केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हर तरह की मदद पहुंचाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि असम में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है।

Read More अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा