बांग्लादेश हिंसा: बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की ढाका में गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

बांग्लादेश: चुनाव से पहले हिंसा, बीएनपी नेता की हत्या

बांग्लादेश हिंसा: बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की ढाका में गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

ढाका के कारवां बाजार में अज्ञात हमलावरों ने बीएनपी नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी। 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले देश में राजनीतिक हिंसा और तनाव चरम पर है।

ढाका। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वॉलंटियर विंग स्वेच्छासेबक दल के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की बुधवार रात ढाका के कारवां बाजार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि तेजगांव थाना वन श्रमिक संघ के महासचिव सुफियान ब्यापारी मसूद को घायल कर दिया। यह घटना देश में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (तेजगांव जोन) के अतिरिक्त उपायुक्त फजलुल करीम ने द डेली स्टार को बताया कि मुसब्बिर को पंथपथ के बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मसूद को बाद में इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) ले जाया गया। पुलिस और पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुसब्बिर शाम को शहर के एक होटल में शरीयतपुर के कुछ लोगों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद मुसब्बिर और मसूद पास की एक गली में चल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावर मौके से भाग गए।

बीएनपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत कुछ लोगों ने गोलीबारी के बाद सोनारगांव चौराहे के पास विरोध-प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुसब्बिर ने अवामी लीग के शासन के दौरान काफी समय जेल में बिताया था और उन्हें कई बार राजनीतिक मामलों में गिरफ्तार किया गया था। शरीयतपुर के रहने वाले मुसब्बिर अपने परिवार के साथ वेस्ट कारवां बाजार के गार्डन रोड पर रहते थे और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने 2020 के नगर निगम चुनावों के दौरान तेजगांव के वार्ड-26 में पार्षद पद के लिए बीएनपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से राजनीतिक हिंसा बढ़ गई है, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए हैं और 250 घायल हुए हैं। इस बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार लगातार जारी है। पिछले 18 दिनों में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा मारे गए हिंदुओं की संख्या कम से कम छह हो गई है।

Read More दिल्ली आबकारी नीति मामला : केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित करने के लिए नहीं मिले पर्याप्त सबूत 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब