इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय

6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक सांसदों का मार्च

इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की है। इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकाला जाएगा। 6 अक्टूबर को सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे और 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की है, जिसके तहत दो से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला जायेगा तथा छह अक्टूबर को विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कहा कि दो से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर सेव डेमोक्रेसी मार्च और जिलाधिकारियों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा। इसी क्रम में छह अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। इसके अलावा गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा और एक नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली होगी, जिसमें वोट चोरी से जुड़े मुद्दे उठाये जायेंगे।

खरगे ने कहा कि गठबंधन की मांग है कि उच्चतम न्यायालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाये। इस आंदोलन में जनता, युवा, गठबंधन के घटक दलों तथा लोकतंत्र और एकता के लिए प्रतिबद्ध संगठनों को शामिल किया जायेगा।

 

Read More RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर
सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप अब भी बेहाल कर रही है। इस...
चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी
हरियाणा में बिजली संकट गहराया: कई इलाकों में ब्लैकआउट, जनरेटर का किराया 2 हजार रुपये तक पहुंचा; 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत
पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू