राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट

16 अक्टूबर को होगा मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक के नामों को मंजूरी दी है। दोनों राज्यों में 16 अक्टूबर को मतदान होना है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए श्री दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक के नाम की स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। वहीं मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल की क्रमश: एक-एक सीट पर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायती राज चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, मदन राठौड़ बोले- ग्रामीण विकास के लिए भाजपा जोड़ेगी पंचायती राज का तीसरा इंजन पंचायती राज चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, मदन राठौड़ बोले- ग्रामीण विकास के लिए भाजपा जोड़ेगी पंचायती राज का तीसरा इंजन
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि निकाय चुनावों में मिली प्रचंड सफलता के बाद अब पंचायती...
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हर साल त्रासदी, लोगों को राहत नहीं अब स्थायी समाधान चाहिए
सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
रूस-भारत संबंध 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर : विदेश मंत्रालय
दिया कुमारी ने वार्ड 22 में जाना जनता का हाल, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला तेज, संजय राउत बोले- 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा बड़ा संयुक्त विरोध प्रदर्शन