कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक बनीं मिस इंटरनेशनल 2025, भारत की रूश सिंधू ने 12 साल बाद टॉप 20 में पहुंचकर रचा इतिहास 

दुनियाभर से आई 80 प्रतिभागियों में भारत की रूश सिंधू ने भी हिस्सा लिया

कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक बनीं मिस इंटरनेशनल 2025, भारत की रूश सिंधू ने 12 साल बाद टॉप 20 में पहुंचकर रचा इतिहास 

टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल 2025 के ग्रैंड फिनाले में कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक ने खिताब जीता। भारत की रूश सिंधू ने 12 साल बाद प्रतियोगिता के टॉप 20 में जगह बनाकर इतिहास रचा। 80 प्रतिभागियों वाली इस प्रतियोगिता में रूश का प्रदर्शन सराहा गया। 23 वर्षीय कैटालिना ड्यूक कोलंबिया की चौथी मिस इंटरनेशनल बनीं।

टोक्यो। जापान में 27 नवंबर को मिस इंटरनेशनल 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ, जिसमें कोलंबिया की कैटालिना ड्यूक ने इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया। दुनियाभर से आई 80 प्रतिभागियों में भारत की रूश सिंधू ने भी हिस्सा लिया और 12 साल बाद पहली बार प्रतियोगिता के टॉप 20 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रस्तुति ने दर्शकों और जजों पर गहरी छाप छोड़ी।

फिनाले में 2023 की मिस इंटरनेशनल वेंज़ुएला की अंद्रेआ रुबियो, 2019 की मिस इंटरनेशनल जापान मोमी ओकाडा और मैक्स पॉवर्स ने होस्टिंग की। प्रतियोगिता में टॉप 20 प्रतिभागियों ने स्विमसूट और इवनिंग गाउन राउंड में हिस्सा लिया, जबकि टॉप 10 ने सार्वजनिक भाषण में अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों और सामाजिक कार्यों को साझा किया।

हालांकि, रूश सिंधू ताज नहीं जीत पाईं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने भारतीय फैन्स को गर्व से भर दिया। सोशल मीडिया पर उन्हें भारी समर्थन मिला और उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया कि मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

नई विजेता कैटालिना ड्यूक 23 वर्ष की हैं और मिस इंटरनेशनल का ताज जीतने वाली कोलंबिया की चौथी महिला बनी हैं। इससे पहले, 2024 में वियतनाम की हुन्ह थी थान थोई विजेता बनी थीं। 

Read More क्यूबा में रहस्यमयी वायरस का हाहाकार, मरीजों के मरने से अस्पताल कनाडा ने लगाया 7 दिनों का क्वारंटाइन

 

Read More अमेरिका के मिसिसिपी में सनकी व्यक्ति का कहर, बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक सत्र उस वक्त सुरों और संवेदनाओं में डूब गया, जब मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास...
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लेखिका शोभा डे ने मीडिया से बातचीत, कहा- सुरक्षित कार्यस्थल और संवेदनशीलता के मामले में अमेरिका जैसे देश भी भारत से पीछे