चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, इतना मजबूत कि 840 हाथी भी चढ़ जाएं तो कुछ नहीं होगा

क्यों खास है गुइझोउ ?

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, इतना मजबूत कि 840 हाथी भी चढ़ जाएं तो कुछ नहीं होगा

चीन ने एक और अजूबा बनाकर तैयार कर लिया है।

बीजिंग। चीन ने एक और अजूबा बनाकर तैयार कर लिया है। गुइझोउ प्रांत की पहाड़ियों के बीच चीन ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल तैयार कर लिया है। नाम है हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज। इस पुल ने हाल ही में अपना आखिरी बड़ा टेस्ट पास कर लिया और इंजीनियरों ने इसे सुरक्षित घोषित कर दिया है। सितंबर से आम लोग इस पर सफर कर पाएंगे।

840 हाथियों जितना वजन डालकर टेस्टिंग :

21 से 25 अगस्त के बीच पुल पर लोड टेस्ट किया गया। पुल पूरी तरीके से सेफ है कि नहीं, और ये भारी वजन सह सकता है कि नहीं, इसके लिए 96 बड़े ट्रक पुल पर चढ़ाए गए। हर ट्रक का वजन करीब 35 टन था। यानी लगभग 3360 टन वजन एक साथ पुल पर डाला गया। इसे अगर और आसान भाषा में समझें तो, अगर एक भारतीय हाथी का औसत वजन 4 टन मानें तो करीब 840 हाथियों का वजन डालकर पुल की टेस्टिंग हुई है।

ट्रक अलग-अलग जगह खड़े किए गए ताकि अलग-अलग हालात में पुल की मजबूती जांची जा सके। 400 से ज्यादा सेंसर लगाए गए थे, जो हर छोटी-बड़ी हलचल रिकॉर्ड कर रहे थे।

Read More नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद : पीएम मोदी ने दी बधाई , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच नीतीश का पहला बयान आया सामने

कितना ऊंचा है ये ब्रिज ?

Read More मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक

हुआजियांग ब्रिज को दुनिया का सबसे ऊंचा पुल माना गया है। यह पानी से लेकर पुल के डेक तक 625 मीटर ऊंचा है। इसे समझने के लिए ऐसे मान लीजिए कि यह लगभग 200 मंजिंला इमारत जितना ऊंचा है। पुल का बीच वाला हिस्सा 1,420 मीटर लंबा है और पूरे ब्रिज की लंबाई करीब 2,890 मीटर तक फैली हुई है।

Read More संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज

बनाना आसान नहीं था :

इस पुल का निर्माण जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। इंजीनियरों और मजदूरों को इसे बनाते समय कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा। कभी पहाड़ की खड़ी ढलानें मुश्किल बनीं, तो कभी तेज हवाओं और मौसम ने काम रोका। इतनी कठिनाइयों के बावजूद प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा कर लिया गया। यही वजह है कि इसे इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

क्यों खास है गुइझोउ ?

गुइझोउ प्रांत को दुनिया का ब्रिज म्यूजियम कहा जाता है। यहां 30 हजार से ज्यादा पुल बने हैं, जिनमें दुनिया के तीन सबसे ऊंचे ब्रिज भी शामिल हैं। अब हुआजियांग ब्रिज इस लिस्ट में नया ताज पहनाने वाला है। सितंबर में इसका आधिकारिक उद्घाटन होगा और फिर यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल