SIR पर संग्राम तेज, राहुल गांधी का महारैली के लिए दिल्ली चलो का नारा

राहुल गांधी ने महारैली के लिए जनता को पुकारा

SIR पर संग्राम तेज, राहुल गांधी का महारैली के लिए दिल्ली चलो का नारा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे गए और विरोध करने वालों पर लाठियां चलाई गईं। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने रैली के प्रचार के लिए धन्यवाद भी दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने और लोकतंत्र पर हमले के विरोध में एक नवंबर को यहां रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन मार्च और महारैली में लोगों से शामिल होने की अपील की है। गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे गए, नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों सहित लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी लोगों से एक नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है। गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों  पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा और उसके सहयोगियों को धन्यवाद दिया और कहा कि अगले सात दिन भी वे इसी जोश और लगन से प्रचार जारी रखें।

 

Read More पंचायत चुनाव में 84.42 प्रतिशत मतदान, कई जगह बहिष्कार और हिंसक झड़पें

 

 

Read More मंगोलिया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना देंगे इस्तीफा, 2021 में प्रचंड बहुमत के साथ आए थे सत्ता में

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान