कांग्रेस सात सितंबर को देश के हर जिले में यात्रा निकालेगी

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है

कांग्रेस सात सितंबर को देश के हर जिले में यात्रा निकालेगी
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे।

एजेंसी/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का एलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। सूत्रों ने कहा कि यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी।

राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई थी। पटोले ने बताया था कि इस दौरान पार्टी की महाराष्टÑ इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित