कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब

देश के 100 करोड़ लोगों को एसआईआर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और निर्वासित किए गए घुसपैठियों के आंकड़े जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठ का मुद्दा उठाकर करीब 14 करोड़ भारतीयों को संवैधानिक मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पकड़े गये घुसपैठियों की संख्या, मतदाता सूची से हटाये गये घुसपैठियों की संख्या और देश से निर्वासित किये गये घुसपैठियों की संख्या बताने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि देश के 100 करोड़ लोगों को एसआईआर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है और उन्हें इसके नतीजे जानने का अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि एसआईआर का बचाव करने वाले गृह मंत्री बताएं कि कितने घुसपैठियों का पता लगाया गया, कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये गये और कितने घुसपैठियों को देश से निर्वासित किया गया।

रमेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के पीछे के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर करीब 14 करोड़ भारतीयों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित किये जाने के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि क्या मतदाता सूची से हटाए गए 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिए हैं और क्या उनके कार्यकाल में घुसपैठियों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है।

Read More सीजेपी नेताओं की विमान से हिरासत पर केजरीवाल का केन्द्र पर वार : यह आपतकाल से भी बदतर,   लोकतंत्र को कुचल रही सरकार

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन