चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत

नियमों के उल्लंघन की दर्ज कराई गई शिकायत

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
भारतीय निर्वाचन आयोग में आंतरिक मतभेद की बात सामने आई है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के अनुसार, चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग पर बिना पूर्व मंजूरी के अधिकारियों के कार्य आवंटन में बदलाव करने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट सचिव से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) में आंतरिक मतभेदों का मामला सामने आया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले दस्तावेजों के अनुसार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखकर वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ शिकायत की थी।

दोनों आयुक्तों ने आरोप लगाया कि गर्ग ने आयोग से चर्चा और पूर्व मंजूरी के बिना वरिष्ठ अधिकारियों के बीच काम के बंटवारे में बदलाव किया। उन्होंने इसे संबंधित कानून का उल्लंघन बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

जोशी ने यह भी शिकायत की कि प्रशासन विभाग से संबंधित फाइल मांगने पर उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। कैबिनेट सचिवालय ने 5 अगस्त को दोनों पत्रों की प्राप्ति स्वीकार की। हालांकि, आरटीआई से मिली जानकारी में आरोपों पर आगे की जांच या कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी
कांग्रेस ने चीन के प्रति केंद्र सरकार की कथित नरमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। जयराम रमेश...
हरियाणा में बिजली संकट गहराया: कई इलाकों में ब्लैकआउट, जनरेटर का किराया 2 हजार रुपये तक पहुंचा; 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत
पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट