चेन्नई के निकट पहुंचा चक्रवाती तूफान 'दितवा', तमिलनाडु हाई अलर्ट पर

चेन्नई में चक्रवात ‘दितवा’ का खतरा बढ़ा

चेन्नई के निकट पहुंचा चक्रवाती तूफान 'दितवा', तमिलनाडु हाई अलर्ट पर

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दितवा’ शुक्रवार को चेन्नई तट की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले तीन दिनों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में **रेड और ऑरेंज अलर्ट** लागू कर दिया गया है।

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'दितवा' ने शुक्रवार को चेन्नई तट की ओर बढऩा शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने इस तूफान के कारण तमिलनाडु में अगले तीन दिनों के लिए बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। तूफान को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दितवा के कारण अत्यधिक से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताने के कारण, राज्य सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमों ने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रबड़ की नावें, पेड़ काटने वाली मशीनों सहित सभी आवश्यक उपकरण अपने साथ रखे हैं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जिलाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें निचले इलाकों तथा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोगों को ठहराने के लिए राहत केंद्र तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि, इन केंद्रों में पीने का पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मौसम विभाग ने ताजा जानकारी में बताया कि, चक्रवाती तूफान 'दितवा' तटीय श्रीलंका और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह पिछले छह घंटों के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह तूफान पुडुचेरी से 440 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 540 किलोमीटर दक्षिण में है। इसके श्रीलंका तट और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और सटे हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

इसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी पर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके बाद, एक दिसंबर को वर्षा के धीरे-धीरे कम होकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। एक दिसंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। समुद्र की स्थितियाँ खराब से बहुत खराब रहेंगी, और एक दिसंबर की सुबह से सुधार होने की संभावना है।

Read More लचर सिस्टम के फेर में अटका 20 करोड़ की लागत से बना सैटेलाइट अस्पताल : करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका हॉस्पिटल, अब विभागीय लेटलतीफी का हो रहा शिकार

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान