श्रीलंका पर मंडरया साइक्लोन 'दितवाह' का खतरा: अब तक 56 लोगों की मौत, भारत के इन राज्यों में अलर्ट 

भारत के तटीय राज्यों में अलर्ट

श्रीलंका पर मंडरया साइक्लोन 'दितवाह' का खतरा: अब तक 56 लोगों की मौत, भारत के इन राज्यों में अलर्ट 
साइक्लोन ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई, अब तक 46 लोगों की मौत और 23 लापता हैं। 300 मिमी से अधिक बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ीं। 43,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया है।

श्रीलंका। चक्रवाती तूफान 'दितवाने' श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई है तथा अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोग लापता और 14 घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चक्रवाती तूफान से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।  श्रीलंका में साइक्लोन 'दितवाह' ने भारी तबाही मचा रही है और अब ये भारत को डरा रहा है। बताया जा रहा है कि, साइक्लोन 'दितवाह' धीरे धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे तटीय क्षेत्र में खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि, साइक्लोन 'दितवाह' से श्रीलंका में अब तक 46 लोग अपनी जान गवां चुके हैं और करीब 23 से ज्यादा लोग लापता है जिनकी तलाशी की जा रही है। बता दें कि, लापता लोगों के लिए रेस्क्यू टीम राहत-बचाव के काम में लगी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि, भारत के तटीय क्षेत्रों के लिए आने वाले 12 घंटो काफी अहम है।

बता दें कि, श्रीलंका में साइक्लोन 'दितवाह' के कारण पिछले 24 घंटों में करीब 300एमएम से ज्यादा मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लैडस्लाइड की भी घटनाएं सामने आ रही है। डीएमसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, साइक्लोन 'दितवाह' को देखते हुए देश में करीब 43,991 लोगों को स्कूलों और दूसरे पब्लिक शेल्टर होम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी खाने पीने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अग्रीम आदेशों तक सभी स्कूलों और कॉलोंजों को बंद भी कर दिया गया है और ट्रेनों की सर्विस को भी रोक दिया गया है।

इसके साथ ही, पोर्ट्स और सिविल एविएशन मिनिस्टर अनुरा करुणाथिलके ने जानकारी देते हुए कहा कि, अगर देश में हालात ज्यादा ही बिगड़ते हैं तो हम मेन एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को साउथ इंडिया के त्रिवेंद्रम या कोचीन एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर देंगे। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि, साइक्लोन 'दितवाह' श्रीलंका के बाद भारत में भी तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसको लेकर प्री साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने, साइक्लोन 'दितवाह' के खतरे को देखते हुए उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही इन क्षेत्रों के मछुआरों को भी अलर्ट किया है, ताकि वो मछली पकड़ने के लिए समुंद्र में ना उतरें। 

देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अत्यधिक बारिश हुई है। कई इलाकों में बारिश की मात्रा 200 से 300 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।
तेज मौसम के चलते रेल विभाग ने शुक्रवार सुबह सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दीं। कई क्षेत्रों में सड़कें पेड़ गिरने और जलभराव के कारण अवरुद्ध हैं। तेज बारिश और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई इलाके पूरी तरह अंधेरे में डूबे हुए हैं। कोलंबो के कई मुख्य मार्गों में आवागमन बाधित है। सेना की 20,500 से अधिक टुकड़यिां राहत और बचाव कार्यों में लगा दी गई हैं। बीते 24 घंटों में करीब 3,790 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द कर दी गई हैं।

Read More दिल्ली में मेट्रो के 11 स्टेशन सील : एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

खराब मौसम के कारण भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती रात से अब तक 15 उड़ानों को तिरुवनंतपुरम और कोचिन की ओर मोड़ा गया। श्रीलंकन एयरलाइंस ने यात्रियों से उड़ान प्रस्थान की स्थिति पहले ही जांचने की अपील की है। श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में तैनात भारतीय युद्धपोत से भी सहायता मांगी है। 

Read More पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व

सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 1.2 अरब रुपये की धनराशि जारी की है और जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को आपात राहत केंद्र घोषित किया गया है, जहां आवश्यकता पडऩे पर तीन हजार लोगों को ठहराया जा सकेगा। पुलिस ने आपदा संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। सरकार पर्यटन प्राधिकरण से विदेशी पर्यटकों को आवश्यक सेवाएं तत्परता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सरकार शाम को प्रधानमंत्री हरिनी अमरासूरिया की अध्यक्षता में बैठक कर अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील पर निर्णय लेगी।

Read More आपकी लड़ाई, मेरी लड़ाई : राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, बोले- अकेले लड़ रहे लोगों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव