फास्ट फूड ने बिगाड़ी भारतीयों की हेल्थ : दोगुना हुआ मोटापा, 57% बीमारियों की वजह खराब डाइट, द लैंसेट की एक नई रिपोर्ट में दी चेतावनी 

यूपीएफ की बिक्री में जबरदस्त उछाल 

फास्ट फूड ने बिगाड़ी भारतीयों की हेल्थ : दोगुना हुआ मोटापा, 57% बीमारियों की वजह खराब डाइट, द लैंसेट की एक नई रिपोर्ट में दी चेतावनी 

लैंसेट की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (UPF) की खपत पिछले 15 वर्षों में 40 गुना बढ़ी है। 2006 में 0.9 बिलियन डॉलर की बिक्री 2019 में 38 बिलियन डॉलर पहुँची। इसके साथ ही मोटापे के मामले लगभग दोगुने हुए। विशेषज्ञों ने चेताया है कि UPF बढ़ने से डायबिटीज, हार्ट रोग और कैंसर का जोखिम तेज़ी से बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की खपत खतरनाक गति से बढ़ रही है। लैंसेट की नई रिपोर्ट के मुताबिक, पैकेज्ड स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, रेडीमेड खाने और इंस्टेंट फूड की बिक्री पिछले करीब 15 साल में 40 गुना बढ़ गई है। इसी दौरान देश में मोटापे के मामले भी तेजी से दोगुने हुए हैं। द लैंसेट की एक नई रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) की खपत तेजी से बढ़ रही है और इसका मोटापा व अन्य बीमारियों में बढ़ोतरी से सीधा संबंध है। भारत के नए डाइटरी गाइडलाइन्स के अनुसार, देश में होने वाली 57% बीमारियों का कारण खराब खानपान हो सकता है।

यूपीएफ की बिक्री में जबरदस्त उछाल :

2006 में यूपीएफ की रिटेल बिक्री लगभग 0.9 बिलियन डॉलर थी जो 2019 में बढ़कर 38 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इसी दौरान भारत में मोटापे के मामलों में भी दोगुना इजाफा हुआ। लैंसेट की इस तीन-भाग वाली सीरीज में बताया गया है कि कैसे यूपीएफ ताजे और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की जगह ले रहे हैं और इससे डायबिटीज, हार्ट रोग और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।

यूपीएफ क्या होते हैं ?

Read More सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी

NOVA FOOD CLASSIFICATION SYSTEM के अनुसार, यूपीएफ में बहुत ज्यादा चीनी, नमक और फैट होता है, इनमें ऐडिटिव्स मिलाए जाते हैं और इनमें असली संपूर्ण भोजन बहुत कम या लगभग नहीं होता।

Read More 'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

आम उदाहरण :

Read More उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला; बोले-दुनिया में देश को बदनाम करने की साजिश रच रही कांग्रेस, राहुल गांधी स्पष्ट करें राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से कैसे मिला धन ?

सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड स्नैक्स, फ्लेवर्ड नट्स, प्रोसेस्ड योगर्ट, शराब वाले पेय, इंस्टेंट नूडल्स, फास्ट फूड आदि। ये उत्पाद डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कुछ तरह के कैंसर के बढ़ते मामलों से जुड़े पाए गए हैं।

यूपीएफ की बढ़ती खपत और बिगड़ते स्वास्थ्य सूचकांक :

भारत में खाने की आदतों में खतरनाक बदलाव दिख रहे हैं। बच्चों और युवाओं को टारगेट कर आक्रामक विज्ञापन, सेलिब्रिटी प्रमोशन और हर जगह आसानी से मिलने वाले पैकेज्ड फूड इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान