फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन : अभिनय की बुलंद आवाज खामोश , 75 की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट

गंभीर, नकारात्मक और हास्य भूमिकाओं में भी छोड़ी अलग छाप

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन : अभिनय की बुलंद आवाज खामोश , 75 की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। गोवा स्थित घर में बेहोश मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों से अमिट छाप छोड़ने वाले नाना को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

मुंबई। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोवा के डोना पाउला स्थित घर में बेहोश मिलने के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की। ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई, जबकि ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शामिल किया। उन्होंने गंभीर, नकारात्मक और हास्य भूमिकाओं में भी अपनी अलग छाप छोड़ी।

2025 में वे ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। अभिनय के साथ वे लेखन और फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे। कारगिल युद्ध के दौरान उनके योगदान का भी उल्लेख मिलता है। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

मोदी ने व्यक्त किया गहरा शोक

Read More एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान शुरू, जयपुर की 300वीं वर्षगांठ पर सालभर होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया है। मोदी ने नाना पाटेकर को एक अनोखा और तरह-तरह के किरदार को जीवंत करने वाला बहुमुखी अभिनेता बताते हुए उनकी प्रतिभा का स्मरण किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अछ्वुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए। मोदी ने कहा कि पाटेकर को उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। प्रधानमंत्री ने कहा, हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा  है। उनके निधन से एक बड़ी कमी हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Read More सीएम का कांग्रेस पर निशाना : पिछली सरकार में होते थे पेपर लीक, हमारी सरकार में 415 परीक्षाएं

 

Read More "वोट चोरी" के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की 'लंच डिप्लोमेसी', खरगे-राहुल ने फिर उठाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

 

 

 

 

 

Tags: patekar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर...
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज