ऑपरेशन 100 : नशा बेचने में शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो भी शामिल, एएनटीएफ की ओर से गिरफ्तार इनामी तस्करों से पूछताछ में खुलासा

जालोर से 12, बाड़मेर से 11 आरोपी पकड़े

ऑपरेशन 100 : नशा बेचने में शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो भी शामिल, एएनटीएफ की ओर से गिरफ्तार इनामी तस्करों से पूछताछ में खुलासा
एएनटीएफ ने 100 इनामी मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें 69 राजस्थान और 31 अन्य राज्यों से पकड़े गए। जालोर से 12, बाड़मेर से 11 और चित्तौड़गढ़ से 7 आरोपी शामिल हैं। 89 आरोपियों पर 25 हजार रुपए तक का इनाम था। फरार आरोपियों में 3 दस साल से अधिक समय से फरार थे।

जयपुर। प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी में शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो तक शामिल हैं। इसका खुलासा एएनटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए 100 इनामी तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ में हुआ है। गिरफ्तार किए 100 तस्करों में सबसे ज्यादा 69 आरोपी राजस्थान के जबकि 31 आरोपियों की धरपकड़ राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों से की है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के 11, गुजरात के 8, हरियाणा व पंजाब के 2-2 तथा झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल, दमन-दीव, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के एक-एक आरोपी शामिल हैं।

जालोर से 12, बाड़मेर से 11 आरोपी पकड़े

राजस्थान में हुई धरपकड़ में जालोर के 12, बाड़मेर के 11, चित्तौड़गढ़ के 7 और जयपुर के 6 आरोपी शामिल हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के मूल निवास के लिहाज से 74 राजस्थान, 16 मध्यप्रदेश, 3 गुजरात, 2-2 पंजाब व झारखंड तथा हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के एक-एक आरोपी हैं। राजस्थान के निवासियों में बाड़मेर के 20, चित्तौड़गढ़ के 7, प्रतापगढ़ के 6, जालोर के 6 और फलोदी के 5 आरोपी दर्ज किए गए हैं।

89 आरोपियों पर 25 हजार तक का इनाम

Read More Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार

इनामी आरोपियों में 89 पर 25 हजार रुपए तक, 6 पर 25 से 50 हजार, 2 पर 50 हजार से एक लाख और 3 पर एक लाख रुपए से अधिक का इनाम था। फरारी की अवधि में 36 आरोपी एक साल से कम, 24 एक से दो साल, 22 दो से पांच साल, 15 पांच से दस साल और 3 आरोपी दस साल से अधिक समय से फरार थे।

Read More विद्याधर नगर जोन की बैठक : महापौर- झाड़ू लगाना ही सफाई नहीं, क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित करना भी जरूरी

एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले 100 तस्करों को दबोचा है। इनमें केमिस्ट्री शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो भी शामिल हैं। तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More नीतिगत सख्ती के बीच रुपया संभला : डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 96.45 पर खुला, आरबीआई फैसले के बाद 96.35 पर स्थिर

- विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ

Tags: teachers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज हुआ। महापौर सुनील कोठारी ने बड़ी...
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल