गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
गुटबाजी के सवाल पर गहलोत का संदेश
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की सियासत में लंबे समय तक आमने सामने रहे पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट बुधवार को पीसीसी वॉर रूम में अलग ही अंदाज में नजर आए। पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्के फुल्के अंदाज में हुई जुगलबंदी ने माहौल खुशनुमा कर दिया। बैठक में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रे महासचिव सचिन पायलट समेत 28 वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस पर कमरे में मौजूद नेताओं के चेहरे खिल गए। गहलोत ने भी पायलट पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले आपके इंचार्ज थे, अब आप उनके इंचार्ज हो।
गुटबाजी के सवाल पर गहलोत का संदेश
मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सभी की एकजुटता सामने है और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसे कोई रोक नहीं सकता। गहलोत- पायलट की यह सहजता इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि 2020 के मानेसर घटनाक्रम के बाद दोनों के बीच लंबे समय तक राजनीतिक खींचतान रही।

Comment List