राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार

इनामी और हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा

राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
एरिया डोमिनेशन अभियान में एक दिन में 17,049 ठिकानों पर दबिश देकर 7,744 अपराधी व असामाजिक तत्व गिरफ्तार किए गए। 2,961 टीमों के 12,151 पुलिसकर्मी जुटे। इनमें 55 इनामी, 354 हार्डकोर अपराधी और 95 जघन्य अपराधों के वांछित शामिल हैं। टोंक में सर्वाधिक 407, जयपुर में 809 गिरफ्तारियां हुईं।

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ  प्रदेशव्यापी एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर एक ही दिन में 17049 चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी और 7744 अपराधियों व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 2961 विशेष टीमों के 12151 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जयपुर में 809 गिरफ्तार

जयपुर वेस्ट में 215, नॉर्थ में 178, ईस्ट में 173, साउथ में 142 और जयपुर ग्रामीण में 101 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जोधपुर ईस्ट में 178, वेस्ट में 40 और ग्रामीण में 67 गिरफ्तारियां हुईं। जीआरपी अजमेर ने 18 और जीआरपी जोधपुर ने 40 असामाजिक तत्वों को पकड़ा।

इनामी और हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  

अभियान के दौरान 55 इनामी अपराधियों और 354 हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर व मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 95 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 141 तथा आबकारी अधिनियम में 173 आरोपी पकड़े।

Read More विकसित भारत के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी, मुख्य सचिव- सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव

पुलिस ने कोर्ट से भगोड़े, स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी और 335 बीएनएसएस के तहत 922 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फायरिंग और फायर आर्म्स मामलों में चालान किए गए 164 सक्रिय अपराधियों को भी पकड़ा गया। अभियान में 787 नए प्रकरण दर्ज किए गए। सामान्य मुकदमों में 677 वांछितों तथा 170 बीएनएसएस के तहत 3283 व्यक्तियों समेत अन्य मामलों में 1756 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Read More पार्षदों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, महापौर के निर्देश पर अफसरों को तत्काल समाधान के आदेश

टोंक में सबसे ज्यादा 407 गिरफ्तार

जिलेवार कार्रवाई में टोंक में 97 टीमों ने 363 स्थानों पर दबिश देकर 407 गिरफ्तारियां कीं। उदयपुर में 932 ठिकानों पर दबिश देकर 354, भीलवाड़ा में 330 और अजमेर में 280 आरोपी पकड़े गए। झालावाड़ में 194 गिरफ्तारियों में 70 हार्डकोर-हिस्ट्रीशीटर शामिल रहे। धौलपुर 246, डीग 291, हनुमानगढ़ 241, चूरू 233, पाली 226, बीकानेर 204 और अलवर में 207 गिरफ्तारियां हुईं।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
उड़ानों का संचालन इन दिनों तय समय पर नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दो फ्लाइट देरी से रवाना...
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार