हनुमान हैं 'कांधे मूंज जनेऊ साजे', आदिपुरुष से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटने पर कार्रवाई : डॉ नरोत्तम मिश्रा 

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने आदिपुरुष के दृश्यों पर जताई आपत्ति

हनुमान हैं 'कांधे मूंज जनेऊ साजे', आदिपुरुष से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटने पर कार्रवाई : डॉ नरोत्तम मिश्रा 

डॉ मिश्रा ने कहा कि वे निर्माता ओम रावत को पत्र लिख रहे हैं कि वे अपनी फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष के निर्माता ओम रावत ने अगर अपनी इस फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ मिश्रा ने कहा कि वे निर्माता ओम रावत को पत्र लिख रहे हैं कि वे अपनी फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा है, इसमें हमारी आस्था के केंद्र बिंदुओं को जिस रूप में दिखाया गया है, वो ठीक नहीं है। हनुमान के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं, जबकि हनुमान जी के चित्रण में बताया गया है कि'कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे, कांधे मूंज जनेऊ साजे'। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और भावनाओं पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास के राम की भूमिका वाली इस फिल्म आदिपुरुष का हाल ही में ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें सैफ अली खान को रावण के रूप में दिखाया गया है। कृति सेनन इसमें सीता के रूप में हैं। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में हनुमान बने देवदत्त गजानन नागे और रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान के लुक को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार