हिंदी साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का निधन, डॉ. गोयनका को 9 मार्च से हो रही थी सांस लेने में तकलीफ

आज सुबह साढ़े सात बजे लीअंतिम सांस

हिंदी साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का निधन, डॉ. गोयनका को 9 मार्च से हो रही थी सांस लेने में तकलीफ
हिंदी जगत के प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर कमल किशोर गोयनका का मंगलवार सुबह राजधानी के अस्पताल में निधन हो गया।

नई दिल्ली। हिंदी जगत के प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर कमल किशोर गोयनका का मंगलवार सुबह राजधानी के अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके बड़े पुत्र संजय गोयनका ने बताया कि उनके पिता को 9 मार्च से डॉ गोयनका को सांस लेने में कष्ट हो रहा था और उपचार के लिए उन्हें राजधानी के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले आइसीयू में रखा गया था और इसके बाद उन्हें सांस लेने में सहायता के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ गई। उन्होंने वेंटिलेटर पर ही आज सुबह साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में जन्में डॉ गोयनका दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग प्राध्याक थे और वहां से सेवा निवृत्ति के बाद दिल्ली में ही रह रहे थे। उन्हें उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के साहित्य के सर्वोत्तम विद्वानों और शोधकर्ताओं में गिना जाता था। उनकी करीब 130 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और प्रेमचंद के साहित्य पर उन्होंने काफी काम किया है। परिवार के सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट
इसरो ने शुक्रवार रात 11:51 बजे जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट से एनवीएस-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसमें स्वदेशी परमाणु घड़ी और...
ना प्रचार का शोर, ना जीत-हार का झंझट : प्रदेश के कई गांवों में लोग मिल बैठकर तय कर लेते हैं पंच-सरपंच
दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सका विमान, जयपुर एयरपोर्ट  पर खड़ा है विमान
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ‘बाइनेंस’ पर सबसे बड़ा साइबर हमला, हैकरों ने उड़ाए 6.3 अरब डॉलर के क्रिप्टो
न डॉक्टर, न इंसान की मदद... एआई ने खुद कर दी चूहे के दिमाग की सर्जरी
सरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में दौड़ी एकता की दौड़, प्रल्हाद जोशी और सीएम ने दिखाई हरी झंडी 
दृष्टिहीनों को मिलेगी ‘आंख’ सिर्फ सोचने से होगी बात, मस्क ने अपने 2 नए प्रोडेक्ट का किया ऐलान