सरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में दौड़ी एकता की दौड़, प्रल्हाद जोशी और सीएम ने दिखाई हरी झंडी
युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश
जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण तथा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
दौड़ में कई पदक विजेता खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और एकजुटता की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Comment List