दिल्ली में भीषण हादसा: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग में पति-पत्नी समेत बच्ची की जलकर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

DMRC क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन की मौत

दिल्ली में भीषण हादसा: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग में पति-पत्नी समेत बच्ची की जलकर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

आदर्श नगर स्थित DMRC स्टाफ क्वार्टर में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में पति, पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी की जलकर मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है।

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में डीएमआरसी के स्टाफ क्वार्टर में अचानक ही आग लग गई जिसके कारण यहां रहने वाले पति पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। 

आग की लपटों को देखकर स्थानिय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सोमवार की देर रात करीब 2:39 पर डीएमआरसी के क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां पर करीब 6 गाड़ियां भेजी गई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आग पांचवे फ्लोर पर लगी थी और जब अंदर जाकर देखा तो पाया कि वहां पर 3 लोगों के शव जली हालत में पड़े थे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्ह वी के रूप में हुई है। फिलहाल आग लगने  के सटीक कारणों का पता नही चल पाया है।

 

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब