'मैं इनका सम्मान करता था...', नसीरुद्दीन शाह पर रिजिजू का तीखा हमला,बोले- ऐसे बुद्धिजीवी व्यवस्था को पहुंचाते हैं नुकसान
लोकतंत्र के लिए खतरनाक
नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता को खतरनाक अर्बन नक्सल बताते हुए कहा कि उनके असली चरित्र को समझने में काफी देर हो गई।
रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह पहले शाह का सम्मान करते थे और उन्हें सामान्य अभिनेता मानते थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि ऐसे बुद्धिजीवी देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए नुकसानदायक हैं।
दरअसल, शाह ने एक वीडियो जारी कर दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया था, जो छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता ने खुद को गर्व से 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।
उन्होंने सरकार पर युवाओं का हौसला तोड़ने, शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और लोकतंत्र को खतरे में डालने के आरोप लगाते हुए सवाल उठाए।

Comment List