हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ पवन मुंजाल के आवास और ऑफिस पर ईडी के छापे
कंपनी ने इसे सामान्य कार्रवाई बताया
भारत की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी हीरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल के गुरूग्राम स्थित आवास और दिल्ली स्थित ऑफिस पर ईडी द्वारा छापे मारे गये।
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी हीरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल के गुरूग्राम स्थित आवास और दिल्ली स्थित ऑफिस पर ईडी द्वारा छापे मारे गये। कंपनी की ओर से इसे विभाग द्वारा की गई सामान्य कार्रवाई बताया गया और कहा कि हीरो मोटोकार्प सभी कानूनों का पूरी तरह पालन करती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग कर रहे है।
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि हम अपने शेयरधारकों को यह आश्वस्त करते हैं कि वह सामान्य रूप से अपना कार्य करे। कंपनी अब तक 10 करोड़ से अधिक वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चुकी है। कंपनी की 40 से भी अधिक देशों में मौजूदगी है, जिसमें एशिया, अफ़्रीका, दक्षिण और मध्य अमेरिका महाद्वीप के देश शामिल हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List